दिल्ली में पिछले हफ्ते हुई एआई समिट में हंगामा करने के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. गिरफ्तारी के विरोध में आज जयपुर में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठ गए. उदयभान कोराजस्थान यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अभिमन्यु पूनिया की अगुवाई में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर इकट्ठे हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए बीजेपी के प्रदेश कार्यालय की तरफ बढ़ने लगे. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तार नेताओं की बिना शर्त रिहाई की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की. "बब्बर शेर" है यूथ कांग्रेस के नेता- राहुल गांधीतो वही राहुल गांधी ने कल भोपाल में हुई एक रैली में लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में यूथ कांग्रेस के नेताओं को "बब्बर शेर" कहते हुए उदयभान का समर्थन किया.