Beed News शहर के डॉ.बाबासाहब अंबेडकर चौक परिसर में रिक्शा ऑटो स्टॉप परिसर से जा रही एक व्यक्ति को रोका व मोबाइल व नगद लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने से हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार अमोल सुरेश शहागडकर (35) (निवासी नालंवडी रोड पेठ बीड)ने सहयोग नगर परिसर की खुद की दुकान बंद कर घर की ओर जाते वक्त स्कूटी पर सवार दो चोरों ने उन्हे रोका व जान से मारने की धमकी देकर उनके पास से मोबाइल व नगद 5 हजार लूट कर मौके से भागने में सफल रहे।इस मामले में पेठ बीड पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया। बीड पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की।परिसर के सीसीटीवी कैमरे फुटेज की जांच कर इस मामले में चोरों की गोपनीय जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी चोर विजय धारासिंग सुतार (21) (निवासी चांदण्यांचा वाडा पेठ बीड),अमीर खान अकबर खान पठाण (29) (निवासी ईस्लामपुरा पेठ बीड)को गिरफ्तार कर सक्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना अपराध कबूल किया।उनके पास से 26 हजार का मोबाइल,एक स्कूटी जब्त कर ली गई है। इस मामले में दोनो चोरो के खिलाफ पेठ बीड पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है।आगे की जांच पुलिस कर रही है।