Hindi NewsNationalDainik Bhaskar News Headlines; Hardik Pandya Natasa Divorce | Rajkot Game Zone Fire| Hardik Pandya Natasa Stankovicमॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: राजकोट के गेम जोन में आग, 12 बच्चों समेत 28 की मौत; फेज-6 में 62% वोटिंग; हार्दिक पंड्या-नताशा के तलाक की अटकलें2 घंटे पहले लेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटरकॉपी लिंकनमस्कार,कल की बड़ी खबर गुजरात के राजकोट शहर की रही, यहां एक गेम जोन में आग लगने से 28 लोगों की मौत हो गई। एक खबर लोकसभा चुनाव के छठे फेज में हुई वोटिंग की रही।लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के मिर्जापुर, घोसी और गोरखपुर में जनसभाएं करेंगे। राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश के ऊना और नाहन में जनसभा करेंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच IPL का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार खिताबी मुकाबले में भिड़ेंगी।अब कल की बड़ी खबरें...1.
राजकोट के गेम जोन में आग, 28 की मौत; शवों को पहचानना मुश्किल, DNA टेस्ट होगागुजरात के राजकोट शहर के कालावड रोड पर स्थित TRP गेम जोन में भीषण आग लग गई। हादसे में 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई। 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 25 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मृतकों के शव इतनी बुरी तरह झुलसे हैं कि उनकी पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त के लिए DNA टेस्ट किया जाएगा।आग किस वजह से फैली: चश्मदीदों के मुताबिक, 'गेम जोन में कई जगह रिपेयरिंग और रेनोवेशन का काम भी चल रहा था। इसके चलते काफी संख्या में प्लाई के टुकड़े और लकड़ियां भी इधर-उधर फैली हुई थीं। यह भी आग की चपेट में आए और आग फैलती चली गई।' हालांकि यह पता नहीं चला है कि आग किस वजह से लगी। गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने हादसे की जांच के लिए SIT(स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) गठित की है।बिना फायर NOC के चल रहा था गेम जोन: TRP गेम जोन के पास फायर NOC तक नहीं थी। गुजरात सरकार ने राज्य के उन सभी गेमजोन को बंद करने का निर्देश दिया है, जिनके पास फायर NOC नहीं है। पुलिस ने गेम जोन के मालिक और मैनेजर सहित दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया है।पूरी खबर यहां पढ़ें...2.
राजस्थान में लू से 3 दिन में 19 मौतें, फलोदी में पारा 50° पहुंचा; 7 राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्टराजस्थान में हीटवेव से 5 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 3 दिन में 19 लोगों की मौत हुई है। फलोदी में शनिवार को अधिकतम तापमान 50 डिग्री दर्ज किया गया। यह 3 साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 1 जून 2019 को राजस्थान में चुरू में 50.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। वहीं फलोदी में 19 मई 2016 को पारा 51 डिग्री तक पहुंचा था।आज कहा लू चलेगी: मौसम विभाग ने आज राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात में 4 दिन के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं रेमल तूफान पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट पर दस्तक दे सकता है। इस दौरान करीब 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बंगाल और ओडिशा के तटीय शहरों में भारी बारिश होगी।17 जगहों पर पारा 45 पार: पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में कम से कम 17 स्थानों पर शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.8, जैसलमेर में 48 और बीकानेर में 47.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली 6 जगहों पर तापमान 45 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया।पूरी खबर यहां पढ़ें...4.
हार्दिक की पत्नी ने इंस्टा से पंड्या सरनेम हटाया, मीडिया रिपोर्ट में तलाक की अटकलेंटीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविच ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पंड्या सरनेम हटा दिया। जिसके बाद दोनों के बीच तलाक की अटकलें लगाई जा रही हैं। कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि दोनों का तलाक हो चुका है और नताशा ने हार्दिक की 70% प्रॉपर्टी अपने नाम करवा ली है। नताशा मुंबई इंडियंस के किसी भी मैच में स्टेडियम में चीयर करने नहीं पहुंचीं।2020 में शादी के बंधन में बंधे थे: एक्ट्रेस नताशा और हार्दिक 31 मई 2020 को शादी के बंधन में बंधे थे। उसी साल 30 जुलाई को उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ। दोनों ने पिछले साथ फरवरी में वैलेंटाइन डे के मौके पर पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। राजस्थान के उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी रखी गई थी। हार्दिक और नताशा की मुलाकात मुंबई के क्लब में हुई थी। वहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई और आगे जाकर दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई।पूरी खबर यहां पढ़ें...5.
कांस में पहली बार भारतीय को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, अनसुइया सेनगुप्ता को मिला सम्मानअनसुइया कोलकाता की रहने वाली हैं। उन्होंने साल 2009 में रॉक म्यूजिकल फिल्म ‘मैडली बंगाली’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। (फाइल फोटो)77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस अनसुइया सेनगुप्ता को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला, वह यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय हैं। अनसुइया को यह अवॉर्ड अन सर्टेन रिगार्ड सेगमेंट में फिल्म ‘द शेमलेस’ में उनकी परफॉर्मेंस के लिए मिला। अनसुइया ने यह अवॉर्ड दुनियाभर में समलैंगिक समुदाय और हाशिए पर रहने वाले अन्य समुदायों को समर्पित किया है।दो सेक्स वर्कर्स के इर्द-गिर्द बुनी गई है कहानी: ‘द शेमलेस’ का निर्देशन बुल्गारियन फिल्ममेकर कॉन्स्टेंटिन बोजानोव ने किया है। इसकी कहानी दो सेक्स वर्कर्स के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिनमें से एक के हाथों एक पुलिस वाले का खून हो जाता है। इस फिल्म में अनसुइया के अलावा एक्ट्रेस ओमारा शेट्टी भी अहम रोल में नजर आ रही हैं।पूरी खबर यहां पढ़ें...6.