Photo : ET NOW SWADESH DigitalWho was El Mencho (Photo: AI IMAGE)हाइलाइट्स मेक्सिको में कुख्यात ड्रग माफिया सरगना एल मेंचो की हत्या के बाद कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन भड़क उठे हैं।हालात को देखते हुए Embassy of India, Mexico City ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।भारतीय दूतावास ने कहा कि कानून लागू करने वाली एजेंसियों के आस-पास के इलाकों से बचें।दूतावास ने अपने बयान में नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और अगली सूचना तक सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। साथ ही, भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।Mexico News: भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी पूरा आर्टिकल पढ़ेंमेक्सिको सिटी में स्थित भारतीय दूतावास ने मेक्सिको में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एक सुरक्षा चेतावनी जारी की है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी है कि कुछ राज्यों और क्षेत्रों में अपराध गतिविधियाँ एक्टिव हैं और सड़कें बंद हो सकती हैं। विशेष रूप से प्रभावित क्षेत्रों में जलिस्को राज्य के प्यूर्टो वालार्टा, चपाला और ग्वाडलहारा के इलाके, तमाउलिपास राज्य के रेनोसा और अन्य नगरपालिकाएँ, मिचोआकन, गुएरेरो और नुएवो लियोन राज्य शामिल हैं।— ANI (@ANI)दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इन जोखिमपूर्ण क्षेत्रों से दूर रहें, अपने आसपास सतर्क रहें, और केवल आवश्यक परिस्थितियों में ही बाहर निकलें। इसके अलावा, उन्होंने सुझाव दिया कि नागरिक अपने सुरक्षित स्थानों में रहें और भविष्य में जारी होने वाली किसी भी नई सुरक्षा सूचना पर ध्यान दें।मेक्सिको में भारतीय नागरिकों को क्या करना चाहिए? भारतीय दूतावास ने कहा कि कानून लागू करने वाली एजेंसियों के आस-पास के इलाकों से बचें।अपने आस-पास का ध्यान रखें।जहां हैं वहीं पनाह लें और अपने शेल्टर के बाहर गैर-जरूरी मूवमेंट कम करें।अपडेट के लिए लोकल मीडिया पर नजर रखें।लोकल अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। कोई बात हो तो इमरजेंसी नंबर 911 पर कॉल करें।मेक्सिको में भारतीय नागरिक किसी दिक्कत के लिए +52 55 4847 7539 पर भारतीय एम्बेसी से संपर्क कर सकते हैं।एल मेंचो कौन था? एल मेंचो (El Mencho) एक कुख्यात मेक्सिकन ड्रग लॉर्ड था। पहले वह पुलिस में काम करता था, लेकिन बाद में उसने CJNG (Cártel Jalisco Nueva Generación) को दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग सिंडिकेट्स में से एक बना दिया। उस पर फेंटानिल बनाने और तस्करी करने के आरोप लगे थे। बता दें, अमेरिकी न्याय विभाग ने 2022 में उस पर आरोप लगाए और उसकी गिरफ्तारी पर 1.5 करोड़ डॉलर (लगभग 136 करोड़ रुपये) का इनाम रखा। वहीं, मेक्सिको ने भी करोड़ों पेसो का इनाम घोषित किया।एल मेंचो का निजी जीवनएल मेंचो की शादी रोसालिंडा गोंजालेज वालेंसिया से हुई थी। रोसालिंडा का परिवार CJNG की वित्तीय शाखा, जिसे लॉस कुइनिस कहा जाता है, संभालता था। दोनों की शादी 1996 में हुई थी और 2018 में उनका कानूनी रूप से तलाक हो गया।एल मेंचो की संपत्ति कितनी थी?