Hindi NewsBusinessStock Market Updates; BSE Sensex NSE Nifty (24 February 2026) | IT Share Priceसेंसेक्स 1069 अंक गिरकर 82,226 पर बंद: निफ्टी में 288 अंक टूटा, 25,425 पर आया; आईटी शेयरों में बिकवालीमुंबई 4 घंटे पहलेकॉपी लिंकसेंसेक्स में आज यानी मंगलवार 24 फरवरी को गिरावट है। ये 1069 अंक (1.28%) गिरकर 82,226 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 288 अंक (1.12%) की गिरावट रही। ये 25,425 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में आईटी और ऑटो शेयरों में बिकवाली रही।आईटी शेयरों में आई गिरावट की वजह से ही बाजार दबाव में रहा। इन शेयरों में गिरावट की वजह है एंथ्रोपिक के 'क्लॉड कोड' टूल का नया अपडेट। इसे एक ऐसे टूल के रूप में देखा जा रहा है जो 'कोबोल' प्रोग्राम्स को तेजी से और सस्ते में मॉर्डनाइज करने की ताकत रखता है।कोबोल एक बहुत पुरानी प्रोग्रामिंग भाषा है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से बैंकों, सरकारी संस्थाओं और बड़े बिजनेस के डेटा मैनेजमेंट और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए किया जाता है। दुनिया भर के बैंकिंग सिस्टम और एटीएम आज भी काफी हद तक इसी भाषा पर निर्भर हैं।एशियाई मार्केट में मिला जुला कारोबारजापान का निक्केई इंडेक्स 0.89% चढ़कर 57,321 पर बंद हुआ।दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.11% चढ़कर 5,969 पर बंद हुआ।हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.82% गिरकर 26,590 पर बंद हुआ।चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.87% चढ़कर 4,117 पर बंद हुआ।अमेरिकी बाजार में 23 फरवरी को गिरावट रहीडाउ जोन्स 822 अंक (1.66%) गिरकर 48,804 पर बंद हुआ।टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 1.13% गिरकर 22,627 पर बंद हुआ।S&P 500 इंडेक्स 71 अंक (1.04%) गिरकर 6,837 पर बंद हुआ।विदेशी निवेशकों ने 3,483 करोड़ रुपए के शेयर खरीदेविदेशी निवेशकों (FII) ने 23 फरवरी को 3,483 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,292 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 1,472 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। इस दौरान DIIs ने 12,818 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे।क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी के IPO का दूसरा दिनरिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) का आज दूसरा दिन है। पहले दिन ये 34% सब्सक्राइब हुआ है।कंपनी इस IPO के जरिए 3,100 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी इस इश्यू के जरिए फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों लेकर आई है।कल सेंसेक्स 480 अंक चढ़कर बंद हुआ थासेंसेक्स में कल यानी सोमवार 23 फरवरी को तेजी रही। ये 480 अंक (0.58%) चढ़कर 83,295 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 142 अंक (0.55%) की तेजी रही। ये 25,713 के स्तर पर बंद हुआ। कल के कारोबार में ऑटो और बैंकों के शेयरों में खरीदारी रही।.