हैरी ब्रूक ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तान को हराकर इंग्लैंड टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में एंट्री मार दी है। पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-8 के अपने दूसरे मैच में इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीत हासिल की। पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने 9 विकेट पर 164 रन बनाए। शुरुआत 5 ओवर में ही इंग्लैंड के तीन विकेट गिर गए थे। यहां से हैरी ब्रूक ने शतक लगाकर इंग्लैंड को 2 विकेट से जीत दिला दी। इस जीत से इंग्लैंड टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।