वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले से पहले कालीघाट मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में अपना आखिरी सुपर-8 मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच में भारत को किसी भी कीमत पर जीत चाहिए। बारिश की वजह से मैच रद्द भी हुआ तो वेस्टइंडीज को सेमीफाइनल में जगह मिल जाएगी। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर कालीघाट मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे।


Source:   Navbharat Times
February 28, 2026 11:39 UTC