जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली की सड़कों पर 37 वर्ष बाद डबल डेकर बसों की वापसी हो रही है। दिल्ली के कर्तव्य पथ (विजय चौक क्षेत्र) से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने इन इलेक्ट्रिक एसी डबल डेकर बसों का शुभारंभ किया। ये बसें पर्यटकों के लिए विशेष रूप से शुरू की गई हैं, जो 1989 में बंद हुई पुरानी डबल डेकर बसों की याद ताजा करती हैं।क्या होंगी खासियतें बता दें कि 70-80 के दशक में दिल्ली ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (डीटीयू, अब डीटीसी) द्वारा संचालित ये बसें लाल किला से आनंद विहार, गोल मार्केट, करोल बाग आदि मार्गों पर चलती थीं। समय के साथ इनका संचालन कम हुआ और 1989 तक पूरी तरह बंद हो गया।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कर्तव्य पथ से इन्हें हरी झंडी दिखाई। जागरण अब ये इलेक्ट्रिक, ओपन-टॉप बसें दिल्ली दर्शन के लिए लॉन्च की गई हैं, जो जीरो एमिशन और कम शोर वाली हैं। ऊपरी मंजिल से ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक स्थलों के अद्भुत नजारे मिलेंगे। यह भी पढ़ें: दिल्ली में लॉन्च होगा 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड', अब महिलाओं को ही नहीं इन्हें भी मिलेगी फ्री बस सेवा दिल्ली पर्यटन व परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) के अनुसार, चार थीम वाले सर्किट मार्ग निर्धारित हैं: दिल्ली की विरासत (सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक): अग्रसेन की बावली, पुराना किला, अक्षरधाम मंदिर, इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, भारत मंडपम आदि।दिल्ली का दिल और विरासत (शाम 4 बजे से रात 9:30 बजे तक): प्रधानमंत्री संग्रहालय, राष्ट्रीय समर स्मारक, कर्तव्य पथ, कुतुब कॉम्प्लेक्स, दिल्ली हाट, एम्बेसी एरिया, रोशनी से सजी इमारतें।दिल्ली के रहस्य (सुबह का टूर): जंतर मंतर, राष्ट्रीय संग्रहालय, लोधी गार्डन, सफदरजंग मकबरा और मध्य दिल्ली की मशहूर जगहें।दिल्ली को अपने दिल से देखें (शाम का टूर): राष्ट्रीय समर स्मारक, इंडिया गेट, प्रधानमंत्री संग्रहालय, लाइट-एंड-साउंड शो और दिल्ली हाट। ये बसें प्रमुख स्मारकों, संग्रहालयों और सार्वजनिक स्थानों को कवर करेंगी। टिकट सोशल मीडिया या ऑनलाइन बुक किए जा सकेंगे।