हरदीप पुरी ने कहा, "एपस्टीन के साथ मीटिंग की मांग मैंने नहीं की थी... वे तय की गई थीं." उनका कहना था कि राहुल गांधी ने सदन को गुमराह किया और बिना आधार के गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बेहतर सलाहकारों की जरूरत है. बता दें कि फाइल्स में आरोप हैं कि एपस्टीन के पास एक द्वीप था, जहां वे अनैतिक काम करते थे. आईपीआई या आईसीएम के प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में, मैं एपस्टीन से कुछ मौकों पर मिला.