डोटासरा ने कहा, "एमओयू के तहत पहले हरियाणा के लिए पानी की पूर्ति होगी. पीसीसी चीफ ने दावा किया कि ढाई साल के कार्यकाल में राजस्थान की भाजपा सरकार शेखावाटी को यमुना जल की एक बूंद भी पानी नहीं दे पाएगी. भाजपा सरकार केवल बड़ी-बड़ी बातें कर भ्रमित करती है, पानी के लिए 1 रुपया भी राजस्थान को नहीं दिया गया है." आगामी 11 फरवरी को राजस्थान का बजट आने वाला है. देखते हैं कि राजस्थान सरकार की ओर से कितने रुपए का बजट जारी किया जाता है, तब हम लोग बात करेंगे.


Source:   NDTV
February 08, 2026 14:09 UTC