डिजिटल डेस्क। मेघालय के ताशखाई इलाके में स्थित एक कोयला खदान में बड़ा धमाका हुआ है। इस हृदयविदारक हादसे में कम से कम 10 मजदूरों की मौत की खबर सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों में शामिल सभी मजदूर पड़ोसी राज्य असम के रहने वाले थे, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि की प्रक्रिया जारी है।राहत व बचाव कार्य जारी, सघन सर्च ऑपरेशन हादसे की सूचना मिलते ही मेघालय पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं। खदान के अंदर फंसे अन्य संभावित मजदूरों की तलाश के लिए सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बचाव कार्य में कोई बाधा न आए, इसके लिए प्रशासन ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा बढ़ा दी है।