पीटीआई, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में इजरायल-ईरान संघर्ष के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर बड़े पैमाने पर उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। रविवार को सैंकड़ों उड़ानें प्रभावित हुई। वहीं, सोमवार को भी सैकड़ों उड़ानों में बदलाव या कैंसिल जारी है।कई पश्चिम एशियाई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है, जिससे एयरलाइंस को उड़ानें रद् करने या रूट बदलने पड़ रहे हैं। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और एयरलाइंस से संपर्क करने में भी दिक्कत हो रही है