Maharashtra Election 2024 गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में चुनावी रैलियां कीं जिसमें उन्होंने विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ उन्होंने चुनाव अधिकारियों द्वारा उनके बैग चेक किए जाने का वीडियो भी साझा किया। गौरतलब है कि इसे लेकर उद्धव ठाकरे ने पूर्व में सवाल उठाए थे। पढ़ें अमित शाह ने और क्या-क्या कहा।डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र चुनाव में प्रचार के लिए गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को राज्य के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने जनसभाओं को संबोधित करते हुए महाविकास अघाड़ी पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने चुनाव अधिकारियों द्वारा की गई उनके सामान के जांच का वीडियो साझा किया और कहा कि भाजपा निष्पक्ष चुनाव प्रणाली पर विश्वास रखती है।निष्पक्ष चुनाव प्रणाली में विश्वास रखती है भाजपा: शाह अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'आज महाराष्ट्र की हिंगोली विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों के द्वारा मेरे हेलिकॉप्टर की जांच की गई। भाजपा निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ चुनाव प्रणाली में विश्वास रखती है और माननीय चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन करती है। एक स्वस्थ चुनाव प्रणाली में हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए और भारत को विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र बनाए रखने में अपने कर्त्तव्यों का पालन करना चाहिए।' आज महाराष्ट्र की हिंगोली विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों के द्वारा मेरे हेलिकॉप्टर की जाँच की गई।भाजपा निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ चुनाव प्रणाली में विश्वास रखती है और माननीय चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन करती है।एक स्वस्थ चुनाव… pic.twitter.com/70gjuH2ZfT — Amit Shah (@AmitShah) November 15, 2024 गौरतलब है कि हाल ही में उद्धव ठाकरे ने अधिकारियो द्वारा अपने सामान की जांच की जाने का वीडियो साझा करते हुए सवाल किया था कि क्या पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह के भी इसी तरह से बैग चेक किए जाते हैं। इसी के जवाब में आज गृह मंत्री ने वीडियो शेयर किया।अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'आज महाराष्ट्र की हिंगोली विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों के द्वारा मेरे हेलिकॉप्टर की जांच की गई। भाजपा निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ चुनाव प्रणाली में विश्वास रखती है और माननीय चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन करती है। एक स्वस्थ चुनाव प्रणाली में हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए और भारत को विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र बनाए रखने में अपने कर्त्तव्यों का पालन करना चाहिए।'इसके अलावा अमित शाह ने अपनी रैलियों में महा विकास अघाड़ी और उद्धव ठाकरे को निशाने पर लिया। एक रैली में उन्होंने कहा, 'उद्धव जी कहते हैं कि मेरी शिवसेना असली शिवसेना है। आप मुझे बताइए कि क्या असली शिवसेना कभी औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर करने का विरोध कर सकती है? अहमदनगर का नाम अहिल्या नगर करने का विरोध कर सकती है क्या?' उद्धव पर साधा निशाना अमित साह ने आगे कहा, 'उद्धव बाबू अब आपकी सेना केवल उद्धव सेना बनकर रह गई है। असली शिवसेना तो भाजपा के साथ है। आने वाला चुनाव ये तय करने वाला है कि महाराष्ट्र छत्रपति शिवाजी महाराज और वीर सावरकर के रास्ते पर चलेगा या औरंगजेब के रास्ते पर चलेगा। हमारी महायुति ने बिना किसी कंफ्यूजन के छत्रपति शिवाजी महाराज और वीर सावरकर का रास्ता चुना है और ये अघाड़ी वाले औरंगजेब फैन क्लब वाले हैं। अघाड़ी झूठे लोगों की फौज है।'