महाराष्ट्र को नहीं मिला सबसे काबिल CM...अजित पवार को याद करके क्या बाेले फडणवीस-शिंदे और उद्धव ठाकरे? अचलेंद्र कटियार Written by : | नवभारतटाइम्स.कॉम• 24 Feb 2026, 12:53 pm ISTSubscribeAjit Pawar News: महाराष्ट्र के दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार एक लंबी विरासत छोड़ गए हैं। सोमवार को महाराष्ट्र बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा और विधानपरिषद में दादा को भावुक तरीके से याद किया गया। सीएम फडणवीस ने 'डियर फ्रेंड' कहा तो शिंदे ने भी अजित पवार को बेजोड़ बताया। सुनेत्रा पवार बैठकर सुनती रहीं। देर रात मुंबई में एक बड़े कार्यक्रम में अजित पवार को श्रद्वांजलि दी गई। इसमें उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी जैसी बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई।