ब्लैकबेरी खा रहे शख्स ने ब्लिंकिट की ड्रेस नहीं पहनी हुई है।दूसरा- वह अपनी आईडी भी नहीं बताता, जिससे उसका नाम स्पष्ट हो सकें।इसके अलावा, वह किसी दूसरे डिलीवरी बॉय के ऑर्डर में रखी बेरीज खा रहा होता है।जिससे यह भी प्रमाणित नहीं होता कि ये ऑर्डर वह खुद डिलीवर करने वाला था।ऐसे में ब्लिंकिट से लोग भी यहीं कह रहे है कि वह उस मामले पर अपना स्टैंड क्लियर करें! स्टोर के अंदर जाकर शिकायत करने पर भी कोई उस बंदे के खिलाफ एक्शन नहीं लेता। जिसके चलते अब लोग भी कमेंट सेक्शन में कंपनी से एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं। लेकिन जिस शख्स पर बंदा ब्लिंकिट के डिलीवरी एजेंट होने का इल्जाम लगा रहा है, वह ब्लिंकिट का ही है? इस पर एक बार के लिए शक जाता है, क्योंकि:-​​‘सारे चोर भरे पड़े है’, कैप्शन के साथ @x_sanki_ नाम के यूजर ने Instagram पर यह Reel पोस्ट की है। जिसे अब तक 8 लाख 80 हजार के पार व्यूज मिल चुके हैं। जबकि पोस्ट पर 15 हजार के ऊपर लाइक्स और 700 से अधिक कमेंट्स भी आए है।


Source:   Navbharat Times
February 24, 2026 17:16 UTC