जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। इमिग्रेशन विभाग ने एक बांग्लादेशी नागरिक को भारत में हिरासत में लेकर उसे वापस बांग्लादेश डिपोर्ट किया है। पकड़े गए बांग्लादेशी की पहचान महदी अहमद रजा हसन के रूप में हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, वह भारत के रास्ते फिनलैंड भागने की कोशिश में था।महदी अहमद रजा हसन पर क्या हैं आरोप? इमिग्रेशन सूत्रों के अनुसार, महदी अहमद रजा हसन पर बांग्लादेश में हिंसा के दौरान एक हिंदू पुलिस अधिकारी संतोष चौधरी की हत्या का आरोप है। यह मामला बांग्लादेश में दर्ज है और आरोपी की तलाश जारी थी। अलर्ट के आधार पर भारतीय इमिग्रेशन एजेंसियों ने उसे रोका।भारत में कैसे पकड़ा गया? प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी अंतरराष्ट्रीय उड़ान से यूरोप जाने की तैयारी में था। दस्तावेजों की जांच और इंटर-एजेंसी इनपुट के बाद उसे हिरासत में लिया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद संबंधित प्रक्रियाओं के तहत उसे बांग्लादेश भेज दिया गया।