पोल्ट्री, दूध और पनीर पर टैरिफ में अमेरिका को छूट नहीं देगा भारत...-भारत-अमेरिका ने शनिवार को अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे पर सहमति बनने की घोषणा की।मतलब दोनों देश व्यापार आसान बनाएंगे, टैरिफ घटाएंगे और आगे चलकर बड़ा व्यापार समझौता करेंगे... अभी अंतरिम (अस्थायी) समझौते का ढांचा बना है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया, 'समझौता किसानों के हितों की रक्षा के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। क्योंकि इसमें मक्का, गेहूं, दाल, चावल, सोया, पोल्ट्री, दूध, पनीर, एथेनॉल (ईंधन), तंबाकू, कुछ सब्जियां और मांस जैसे संवेदनशील कृषि एवं डेयरी उत्पादों को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है।' मतलब ये कि इन उत्पादों पर अमेरिका को कोई टैरिफ रियायत नहीं दी जाएगी।भारत ने रूस से तेल खरीदा तो 25% पेनल्टी फिर लगा सकता है अमेरिका


Source:   Dainik Bhaskar
February 08, 2026 06:22 UTC