फलों पर चूहे मारने की दवा लगाकर बेचते थे मुंबई के फ्रूड्स सेलर, मलाड से गिरफ्तारशशि मिश्रा Curated by : | नवभारतटाइम्स.कॉम• 26 Feb 2026, 6:46 am ISTSubscribeफलों पर कथित रूप से चूहे मारने की दवा छिड़ककर बेचने के आरोप में दो फल विक्रेताओं मनोज कुमार केसरवानी और विपिन केसरवानी को मालाड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही फल की दुकान को सील कर दिया है। पुलिस ने यह कारवाई एक स्थानीय निवासी की शिकायत और वायरल विडियो के आधार पर की है।