विदेशी नागरिक को अगर PR चाहिए, तो सबसे पहले उसे एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम के तहत बने 3 प्रोग्राम में से किसी एक की जरूरी शर्तों को पूरा करना होगा। इसमें कैनेडियन एक्सपीरियंस क्लास (CEC), फेडरल स्किल वर्कर प्रोग्राम (FSWP) और फेडरल स्किल ट्रेड्स प्रोग्राम (FSTP) शामिल हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि स्किल मिलिट्री रिक्रूट वाली इस कैटेगरी के तहत उसे योग्य तभी माना जाएगा, जब वह एक योग्य सैनिक है और एक मान्यता प्राप्त विदेशी सेना में सेवा कर रहा है या कर चुका है।मंत्रिस्तरीय निर्देशों के अनुसार, 'योग्य विदेशी सैनिक' का मतलब है एक विदेशी नागरिक, जिसकी एक्सप्रेस एंट्री के निर्देशों के तहत स्थापित एक्सप्रेस एंट्री पूल में है। वहीं 'मान्यता प्राप्त विदेशी सेना' की परिभाषा अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। IRCC की तरफ से भी इस बारे में डिटेल से नहीं बताया गया है। कनाडाई सशस्त्र बल (CAF) का कहना है कि योग्य विदेशी सैनिक वह है, जो पहले किसी विदेशी सेना में सर्विस दे चुका है। साथ ही अब उसके पास उस सेना से मिले रिलीज पेपर हैं। (फोटो- Pexels)