इस कालावधि में अंबरनाथ उपजिला अस्पताल में इलाज करने से इनकार का लगा गंभीर आरोप- भास्कर ब्यूरो । ठाणेअंबरनाथ में आवारा श्वानों के बढ़ते हमलों के बीच अब सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।आरोप है कि दोपहर 1 से 3 बजे के बीच यदि किसी व्यक्ति को श्वान काट ले, तो अंबरनाथ के बी. छाया उपजिला अस्पताल में उसे तत्काल उपचार नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।