जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सोमवार सुबह राजधानी में उस समय हड़कंप मच गया, जब अलग-अलग इलाकों के 4 स्कूलों और एक बैंक को ईमेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और सभी स्थानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।सुबह 8 से साढ़े 9 बजे के बीच मिला धमकी वाला ईमेल सुबह करीब आठ बजे से साढ़े नौ बजे के बीच दिल्ली कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल, मयूर विहार का सलवान पब्लिक स्कूल, जनकपुरी का मीरा पब्लिक स्कूल, बल्लीमारान स्थित राबिया गर्ल्स स्कूल और बरामखंबा रोड स्थित स्टेट्समैन हाउस में एक्सिस बैंक को धमकी भरे संदेश मिले।छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित स्थान पर भेजा धमकी मिलने के बाद स्कूल परिसरों को एहतियातन खाली कराया गया। छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया, जबकि बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने गहन तलाशी अभियान शुरू किया। बैंक परिसर की भी बारीकी से जांच की जा रही है।