जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट पर रखरखाव और मरम्मत कार्यों के कारण एक रनवे को बृहस्पतिवार से बंद कर दिया गया है। एक प्रमुख रनवे के बंद होने का असर पहले ही दिन विमानों के परिचालन पर दिखा।पहले ही दिन प्रस्थान से जुड़ी 73 प्रतिशत उड़ानें विलंबित हुई। प्रस्थान करने वाली विलंबित उड़ानों में औसतन 23 मिनट की देरी दर्ज की गई। यह विलंब सुबह और शाम के व्यस्त समय के दौरान सबसे अधिक नजर आया।तीन महीनों के लिए रहेगा बंदबता दें कि रनवे 11आर/29एल को रखरखाव व मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया है। यह रनवे अगले तीन महीनों के लिए बंद रहेगा। इस दौरान रनवे की सतह को मजबूत करने और उस पर नई सतह बिछाई जाएगी। साथ ही, विमानों के जल्दी निकलने के लिए एक नया टैक्सीवे भी बनाया जा रहा है।