तमंचे पर कराया डिस्को, इधर चली गोली उधर लगा ठुमक, देखिये वीडियोतमंचे पर डिस्को फिल्मी गाना तो आपने बहुत देखा सुना होगा...लेकिन ग्वालियर में तमंचे पर डिस्को का रियल सीन दिखाई दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दबंग युवक कुर्सी पर बैठकर हाथ में बंदूक से फायर करते हुए सामने एक महिला डांसर को नचा रहा है। महिला के हर एक ठुमके पर युवक फायर करते दिख रहा है। दरअसल यह वायरल हो रहा यह वीडियो जिले के बेहट थाना इलाके के रेवली गांव का बताया गया है। वीडियो में एक युवक गोलियां चला रहा है, जबकि उसके सामने एक युवती फिल्मी गानों पर ठुमक रही है। 47 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए पुलिस की पास भी पहुंचा है।


Source:   Navbharat Times
February 24, 2026 13:45 UTC