छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। बीस मार्च तक चलने वाले इस सत्र के दौरान कुल पंद्रह बैठकें होंगी। सत्र की शुरूआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से होगी। कल वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे।विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने बताया कि राज्यपाल के अभिभाषण और वित्त मंत्री के बजट भाषण का सीधा प्रसारण दूरदर्शन और आकाशवाणी केन्द्र, रायपुर से किया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि सत्र के दौरान तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे।


Source:   NDTV
February 23, 2026 02:42 UTC