Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 9 February 2026: पिछले कुछ दिनों से चांदी की कीमतों में ज्यादातर गिरावट ही हो रही है। दो दिन बाजार बंद रहने के बाद आज सोमवार को चांदी ने फिर तेजी दिखाई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 6 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 2.72 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। चांदी शुक्रवार के 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद भाव से 17,000 रुपये या 6.66 प्रतिशत बढ़कर 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा भाव 4.99% बढ़कर यानी 12,463 रुपये चढ़कर 2,62,355 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह गिरकर 2,49,499 रुपये किलो पर बंद हुई थी। चांदी 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 2.19 डॉलर, या 2.81 प्रतिशत बढ़कर 80.21 डॉलर प्रति औंस हो गई।