चंद्रपुर महानगरपालिका में पिछले 25 दिन से जारी राजनीतिक अटकलों पर मंगलवार को विराम लग गया।-महापौर-उपमहापौर पद के चुनाव में सबसे बड़े दल कांग्रेस को करारा झटका लगा है। भाजपा ने शिवसेना (उद्धव) के समर्थन से सत्ता पर कब्जा जमा लिया। महापौर पद के चुनाव में भाजपा की संगीता खांडेकर महापौर बनी हैं। संगीता को 32 वोट मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की वैशाली महाडोले को 31 वोट मिले। चुनाव में एआईएमआईएम के पार्षद तटस्थ रहे, जबकि वंचित बहुजन आघाड़ी के दो पार्षद अनुपस्थित थे। उप