दिल्ली के नजफगढ़ में एक तेज रफ्तार कार ने डिलीवरी बॉय को अपना शिकार बना लिया औ उसकी मौत हो गई. 25 साल के नौजवान की ऐसी मौत घरवालों को भी परेशान कर रही है. आरोपी हिरासत में है पर हादसे में जान गंवाने वाले नौजवान के परिवार के लिए तो घर का चिराग ही बुझ गया. मां ने दुखभरे स्वर में कहा कि जब हेमशंकर कमाने लगा तो उसने सबसे पहले मेरा काम छुड़वाया.बोला अब तू काम मत कर. मां को ठीक से दिखता नहीं था, उसने हाल में अपनी मां की आंख भी ठीक करवाई थी.