जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। गलगोटिया यूनिवर्सिटी के AI इम्पैक्ट समिट में चीन में बने रोबोट डॉग को दिखाने पर हुए विवाद के बाद यूनिवर्सिटी की कम्युनिकेशन प्रोफेसर नेहा को हटा दिया गया है। हालांकि, यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने चुप्पी साध रखी है।रोबोटिक डॉग को लेकर यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल शर्मिंदगी गौरतलब है कि रोबोटिक डॉग को लेकर यूनिवर्सिटी की इंटरनेशनल शर्मिंदगी के बीच, कम्युनिकेशन प्रोफेसर नेहा का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। बुधवार को जारी एक बयान में नेहा ने अपना बयान दोहराते हुए कहा, "एक गलत मतलब ने इंटरनेट पर तूफान खड़ा कर दिया है।शायद मैं जो कहना चाहती थी, वह मैंने साफ-साफ नहीं कहा, या आप इसे ठीक से समझ नहीं पाए। गलगोटिया यूनिवर्सिटी एक बहुत ही जिम्मेदार एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन है... हमने कभी कुछ डेवलप करने का दावा नहीं किया। डेवलपमेंट का मतलब कुछ डिजाइन करना और बनाना नहीं है।"