रिपोर्ट में दावा किया गया है कि IRGC के भीतर मौजूद शीर्ष कमांड स्ट्रक्चर खामेनेई के उत्तराधिकारी के नाम पर रविवार, 1 मार्च की सुबह तक मुहर लगाने की कोशिश में है. इधर खबरों के अनुसार दिवंगत सर्वोच्च नेता के बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता नामित किया जा सकता है. सूत्रों के अनुसार, अमेरिका और इज़राइल के संयुक्त हवाई हमलों के चलते मौजूदा हालात इतने अस्थिर हैं कि ईरान की संवैधानिक संस्था ‘विशेषज्ञों की परिषद' (Assembly of Experts) की बैठक बुलाना फिलहाल संभव नहीं है. ईरान के संविधान के मुताबिक, सुप्रीम लीडर का चयन 88 वरिष्ठ धार्मिक विद्वानों वाली यही परिषद करती है. सूत्रों का कहना है कि उन्हें डर है कि अमेरिकी और इज़राइली हमलों का अगला निशाना सैन्य और कमांड सेंटर्स हो सकते हैं.


Source:   NDTV
March 01, 2026 03:47 UTC