• दहिसर में सनातन फाउंडेशन का धार्मिक आयोजन- वरिष्ठ संवाददातासनातन फाउंडेशन दहिसर के तत्वावधान में श्री राम कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह की शुरुआत कलश-पोथी शोभायात्रा के साथ हुई। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर पवित्र कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। रथ पर विराजमान कथावाचक महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. उमाकांतानंद महाराज ने श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। दहिसर (पूर्व) एस. दुबे रोड, रावलपाडा (तांबे स्कूल के पास) स्थित एस. मलिक मैदान में पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी।


Source:   Dainik Bhaskar
February 09, 2026 06:19 UTC