दुबई एयरपोर्ट पर फंसी पीवी सिंधु अब कहां हैं? 8 घंटे पहले दुबई एयरपोर्ट पर फंसी पीवी सिंधु अब कहां हैं? इमेज स्रोत, Getty Images इमेज कैप्शन, फ़ाइल फ़ोटोदो बार की ओलंपिक पदक विजेता और बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु शनिवार को दुबई एयरपोर्ट पर फंस गईं, जिसके बाद अब वह सुरक्षित जगह पर पहुंच गई हैं. पीवी सिंधु ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "यह कठिन समय अभी ख़त्म नहीं हुआ है, और हर बीतते घंटे के साथ स्थिति और भी डरावनी होती जा रही है." मेरे कोच को वहाँ से तुरंत भागना पड़ा क्योंकि वह धुएं और मलबे के सबसे क़रीब थे.


Source:   NDTV
March 01, 2026 07:03 UTC