समझौते के बाद ये चिंताएं जताई जा रही हैं कि अमेरिका के कपड़ों के बाज़ार में भारत की स्थिति कमज़ोर पड़ सकती है. इमेज स्रोत, ANI इमेज कैप्शन, मोहम्मद यूनुस की सरकार के दौरान भारत बांग्लादेश के व्यापक रिश्तों को नुक़सान पहुंचा हैख़बरों के मुताबिक़ साल 2024-2025 में भारत ने बांग्लादेश को 1.47 अरब डॉलर (570 मिलियन किलो) का सूती धागा निर्यात किया. प्रोफ़ेसर पंत कहते हैं कि मोहम्मद यूनुस की सरकार के दौरान भारत बांग्लादेश के व्यापक रिश्तों को नुक़सान पहुंचा है. बांग्लादेश से की गई डील के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच तल्ख़ी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. और सवाल यह भी उठ रहा है कि इस तरह के समझौते करने के पीछे अमेरिका की मंशा है क्या?