डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के उत्तरी हिस्से में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। 25 फरवरी 2026 को स्थानीय समयानुसार दोपहर 4:12:09 बजे (16:12:09) 5.7 तीव्रता का भूकंप आया।भूकंप बदख्शां प्रांत के पहाड़ी इलाके में आया, जहां भूकंप का केंद्र (एपिसेंटर) 37.17°N अक्षांश और 71.16°E देशांतर पर स्थित था। हाइपोसेंटर जमीन की सतह से 67 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।भूकंप की तीव्रतायह भूकंप हिंदूकुश क्षेत्र की भूगर्भीय संरचना के कारण आया, जो भूकंपीय दृष्टि से अत्यधिक सक्रिय माना जाता है। झटके इतने मजबूत थे कि पड़ोसी देश उज्बेकिस्तान के कई इलाकों में भी महसूस किए गए। विशेष रूप से सुरखांदरया क्षेत्र में भूकंप की तीव्रता सिस्मिक स्केल पर 2 पॉइंट तक पहुंच गई।