उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो अलग-अलग हृदय विदारक हादसों ने माहौल को गमगीन कर दिया। एक 12 वर्षीय किशोरी की पोखरे में डूबने से मौत हो गई जबकि एक बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर में जान चली गई। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।जागरण संवाददाता, बांसी। खेसरहा थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी 12 वर्षीय किशोरी की पोखरे में डूबने से मृत्यु हो गई है। वह प्रतिमा विसर्जन देखने गए थी। घटना शनिवार शाम छह बजे की है। महुआ गांव निवासी सुरेंद्र की 12 वर्षीय पुत्री आंचल गांव के लोगों के साथ बगल के गांव सवाडाड़ स्थित पोखरे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन देखने के लिए गई थीं। किनारे पर वह खड़ी थी कि अचानक पैर फिसला और वह पोखरे में गिर गई। पानी ज्यादा होने से वह पोखरे में डूब गई। साथ के लोगों ने तत्काल पोखरे में छलांग लगा कर उसे पानी से बाहर निकाला।मृतका के पिता दिल्ली रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। घटना के बाद से स्वजन का रो- रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष खेसरहा चंदन कुमार ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर गया था। मृतका के स्वजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते। पंचनामा भरकर शव को स्वजन को सौंप दिया गया है।