भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में हार देखकर लाल टोपी वाले गुंडई कर रहे हैं। सपा ने अपने गुंडा और माफिया प्रकोष्ठ को आगे कर दिया है। यह लोग उपचुनाव को रक्तरंजित करने पर उतारू हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश की बदहवासी उनकी राजनीतिक जमीन खिसकने की खिसियाहट है।राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि उपचुनाव में हार देखकर लाल टोपी वाले गुंडई कर रहे हैं। सपा ने अपने गुंडा और माफिया प्रकोष्ठ को आगे कर दिया है। शांति और सौहार्द के माहौल में चुनाव संपन्न हो, यह सपा को कभी नहीं सुहाता है। इसलिए यह लोग उपचुनाव को रक्तरंजित करने पर उतारू हैं।लाल टोपी वाले गुंडों ने की हत्या उन्होंने कहा अखिलेश की बदहवासी उनकी राजनीतिक जमीन खिसकने की खिसियाहट है। पूरा प्रदेश लाल टोपी वालों के काले कारनामों का ताजा संस्करण देखकर स्तब्ध है। वहीं, भाजपा ने चुनाव आयोग से भी सपा की कई शिकायतें की हैं।भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चौधरी ने कहा कि गुंडागर्दी की सारी हदें पार और इंसानियत को शर्मसार करते हुए करहल में एक वंचित समाज की बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई। लड़की के माता-पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या सपा नेताओं ने सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि उसने भाजपा को वोट देने की बात की थी। पीडीए का नारा देने वाले अखिलेश के लाल टोपी वाले गुंडों ने करहल में दलित बेटी की निर्मम हत्या कर दी। चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश