Stock Market Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (23 फरवरी) को का बड़ा आदेश दिया। अमेरिकी कोर्ट ने टैरिफ को गलत ठहराते हुए सभी देशों पर से हटाने का निर्देश दिया था। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने कोर्ट के इस फैसले के कुछ घंटों बाद ही नई टैरिफ पॉलिसी का ऐलान किया। अब इन बड़े बदलावों का असर भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिल रहा है।आज भारतीय शेयर बाजार सकारात्मक शुरुआत के साथ खुले और सत्र के शुरुआती दौर में बढ़त जारी रखी। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 621.78 अंक बढ़कर 83,436.49 पर पहुंच गया; निफ्टी 180.05 अंक बढ़कर 25,751.30 पर पहुंच गया।सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों का हालसेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पावरग्रिड प्रमुख के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। दूसरी ओर इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंडिगो और एनटीपीसी के शेयर में गिरावट देखी गई।एशियाई बाजारों का हालएशियाई बाजारों में तेजी रही। हांगकांग का हैंगसेंग दो प्रतिशत से अधिक चढ़ा जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में करीब एक प्रतिशत की तेजी रही। जापान और चीन के बााजर छुट्टियों के कारण बंद रहे। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.99 डॉलर प्रति बैरल रहा।शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (Flls) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 934.61 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,637.15 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 316.57 अंक चढ़कर जबकि एनएसई निफ्टी 116.90 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुआ था शेयर बाजारशुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 316.57 अंक यानी 0.38 प्रतिशत चढ़कर 82,814.71 अंक पर बंद हुआ था। एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 116.90 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,571.25 अंक पर बंद हुआ था।यहां भी पढ़ें: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के 7 नए कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को मिलेगा आसान कर्जयहां भी पढ़ें: Senior Citizen FD: 7.75% तक ब्याज पाने का मौका, जानें किन बैंकों में मिल रहा ज्यादा रिटर्न