बीते कुछ दिनों में Silver Price लगातार टूटा है और अपने हाई से तो ये काफी सस्ती हो चुकी है. सोमवार को टूटने के बाद चांदी की कीमत में मंगलवार को भी खुलने के साथ ही फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली. ऐसे में महज दो दिन में ही वायदा चांदी का भाव 15,008 रुपये प्रति किलो कम हो गया है. Advertisementघरेलू मार्केट में Silver Rateएमसीएक्स पर वायदा कारोबार में सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है, तो दूसरी ओर घरेलू बाजार में भी महज दो दिनों में Silver Price 8,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा कम हुआ है. वहीं मंगलवार को जब घरेलू बाजार में कारोबार की शुरुआत हुई, तो ये और गिरते हुए 2,34,380 रुपये के लेवल पर आ गई.