Satna News: मैहर कोतवाली क्षेत्र के हरदासपुर में पूर्व सरपंच के बेटे की लाश हार्डवेयर दुकान में फांसी के फंदे पर लटकते मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि देवेश सिंह पुत्र सुखेन्द्र सिंह 26 वर्ष, बीते काफी समय से सरलानगर मार्ग पर हार्डवेयर की दुकान चला रहे थे।बुधवार को भी वह घर से दुकान पर आए, लेकिन शाम के समय जब परिजन ने फोन पर संपर्क किया तो बात नहीं हो पाई। ऐसे में रात करीब साढ़े 8 बजे घर का कोई सदस्य दुकान पर पहुंचा तो देवेश की लाश सीलिंग फैन के हुक पर फंदे से लटकती मिली, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई तो थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी समेत पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई।इसी बीच मृतक के परिवारजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर लाश फंदे पर लटका देने का आरोप लगा दिया, जिसको देखते हुए रात में शव को नीचे उतारने की बजाय घटना स्थल को सील कर दिया।अब गुरुवार सुबह फॉरेंसिक टीम के आने पर लाश नीचे उतारने के साथ दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले जाएंगे।