Satna News: कोलगवां पुलिस ने मकान मालिक के घर में चोरी के आरोप पर महिला कर्मचारी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है, उसके कब्जे से नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि पियुष गुप्ता पुत्र परमलाल गुप्ता 57 वर्ष, निवासी पुराने बस स्टैंड के पीछे कोलगवां, के घर में जनवरी के पहले सप्ताह में चोरी हो गई, मगर किसी को पता नहीं चला।इसी बीच 7 जनवरी को मां कांति गुप्ता के जरिए खबर लगी कि घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब होने की बात पता चली, तब पियुष ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई।शिकायतकर्ता ने घर की नौकरानी पर जताया था संदेहशिकायतकर्ता ने अपने घर में काम करने वाली दो महिलाओं पर चोरी का संदेह भी जताया। ऐसे में दोनों से अलग-अलग पूछताछ की गई, मगर शुरुआत में किसी ने संलिप्तता स्वीकार नहीं की।ऐसे में मुखबिरों को सक्रिय कर सुराग जुटाए गए, तो शक की सुई बिन्दु पति वीरेन्द्र विश्वकर्मा 35 वर्ष, निवासी वार्ड-8 कोलगवां, पर टिक गई, जिसे हिरासत में लेकर कड़ाई से सवाल-जवाब किए गए तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। तब महिला की निशानदेही पर 1 लाख 15 हजार कीमत के आभूषण व नकदी बरामद कर उसे कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया।