आसमान में घने बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी के साथ अचानक ठंडक बढ़ गई।नैनीताल जनपद के रामनगर में मौसम का मिजाज बदल गया है। आज सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी के साथ अचानक ठंडक बढ़ गई। पिछले कुछ दिनों से दिन में हल्की गर्माहट महसूस की जा रही थी, लेकिन बूंदाबांदी ने मौसम को फिर से सर्द बना दिया है।. ठंडी हवाएं चलने लगीं सुबह हल्की बारिश की फुहारों के साथ ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग एक बार फिर गर्म कपड़ों में नजर आए। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से ठंड से बचाव करते देखा गया।किसानों को फायदा स्थानीय लोगों का कहना है कि मौसम के इस अचानक बदलाव से सर्दी का अहसास फिर बढ़ गया है। वहीं, किसानों के लिए यह हल्की बूंदाबांदी फायदेमंद मानी जा रही है, क्योंकि इससे खेतों में नमी बनी रहेगी और फसलों को लाभ मिलेगा।मौसम विभाग का पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में बादल सक्रिय हैं, जिसका असर तराई क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है। आने वाले एक-दो दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। रामनगर एक पर्यटन नगरी होने के कारण, मौसम में आई ठंडक से पर्यटकों को भी ठंडा और सुहावना मौसम अनुभव हो रहा है।