कथित तौर पर जमीन बेचने के झगड़े में दो बेटों ने अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.रेनवाल पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. लात-घूंसों से पीटकर की पिता की हत्याबीती रविवार रात को दोनों घर पर बैठकर शराब पी रहे थे, तभी अचानक अपने पिता को देखकर दोनों अपना आपा खो बैठे. आरोपी बेटो की तलाश में जुटी पुलिसमामले को लेकर की गई कार्रवाई में थाना प्रभारी नरेश कंवर ने बताया कि सोमवार को परिवार वालों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में लगी हुई हैं और कई जगहों पर छापेमारी भी की जा रही है.अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.