Rajasthan News Updates, 6 February 2026: राजस्थान में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है. पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद राज्य के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिली रही, जिससे ठंड से राहत मिली. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिन तक राज्य में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है. वहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को विधानसभा में कहा कि राज्य वृक्ष खेजड़ी के संरक्षण के लिए नया कानून बनाया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं सदन के माध्यम से राजस्थान की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि राज्य के कल्पवृक्ष खेजड़ी को बचाने के लिए कानून लाएंगे, ताकि प्रदेश में खेजड़ी संरक्षित रहे.” राजस्थान की दिनभर की खबरों से जुड़ी पल-पल की अपडेट इस लाइव ब्लॉग में.


Source:   NDTV
February 07, 2026 15:46 UTC