दिलावर ने कहा कि वह पिछले दिनों सीकर दौरे पर गए थे, तो वहां के लोगों ने कहा कि यहां एक मेंटल हॉस्पिटल खुलना चाहिए. लोगों से कारण पूछा तो लोगों ने कहा कि यहां के कुछ जनप्रतिनिधियों को ज्यादा ही मेंटल प्रॉब्लम है." दरअसल, बजट पेश करने के दौरान जैसे ही वित्त मंत्री दीया कुमारी ने मेंटल हेल्थ सेंटर का जिक्र किया था. डोटासरा ने कहा कि मेंटल हेल्थ सेंटर कहीं भी खोलो, लेकिन सबसे पहले यह रामगंजमंडी में खोला जाना चाहिए. इसी के जवाब में दिलावर ने डोटासरा के विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ का जिक्र किया था.