बाड़मेर जिले के बायतू से होकर गुजरने वाली डबल हाईट्रांसमिशन लाइन के विरोध में किसानों का लगातार धरना प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शन में चल रही महिलाओ को रोकने आई महिला पुलिसकर्मियों से भिड़ गई. और पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की किसानों का आरोप है कि हाईट्रांसमिशन लाइनों के बिना मुआवजे दिए ही लोगों के खेतों से निकली जा रही है और प्रशासन लगातार किसानों पर दबाव बनाकर किसानों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है. किसानों की मांग है कि जब तक उचित मुआवजा नहीं दिया जाता है तब तक काम शुरू नहीं करने दिया जाएगा. किसान लगातार ट्रैक्टरों का अपने वाहनों से जिला मुख्यालय का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं.


Source:   NDTV
February 09, 2026 14:06 UTC