लुधियाना की जामा मस्जिद के बाहर आज रोष प्रदर्शन:पंजाब के शाही इमाम उस्मान लुधियानवीं ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू (इजरायल के प्रधानमंत्री) का पुतला फूंका।पंजाब के लुधियाना में आज ऐतिहासिक जामा मस्जिद फील्ड गंज में दोपहर 3 बजे रोष प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी की अगुवाई में किया गया।. शाही इमाम उस्मान लुधियानवीं के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान बेंजामिन नेतन्याहू (इजरायल के प्रधानमंत्री) के खिलाफ पुतला फूंका गया। अयातुल्ला अली खामेनेई (ईरान के सुप्रीम लीडर) की शहादत को लेकर उनके लिए विशेष दुआ भी करवाई गई।इजरायल और अमेरिका का यह सरकारी आतंकवाद है-शाही इमामशोक सभा को संबोधित करते हुए पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवीं ने कहा कि इजरायल और अमेरिका का यह सरकारी आतंकवाद है। इनकी दादागिरी के आगे दुनिया खामोश है क्योंकि इंसाफ दिलाने वाले भी इनकी गुंडागर्दी के आगे बेबस हो चुके हैं।दुआ करते शाही इमाम और अन्य लोग।बूढ़ा शेर आखरी सांस तक दुश्मनों से लड़ाशाही इमाम ने कहा कि अयातुल्ला अली खामेनेई सिर्फ ईरान ही नहीं बल्कि विश्व भर के मुसलमान के नेता हैं उनकी शहादत को हम सब सलाम पेश करते हैं। उनकी इस कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जाएगा आने वाली नस्ल इस बात को फख्र से कह सकेंगे कि जब पूरी दुनिया के दिग्गज इजरायल और अमेरिका के आगे घुटने टेक चुके थे तो उसे समय एक बूढ़ा शेर अपने आखिरी सांस तक दुश्मन से लड़ता रहा।भारत सरकार यूएनओ में दर्ज करवाए रोष,3 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित करेंपंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान लुधियानवी ने भारत सरकार से मांग की है कि वह अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत के मौके पर इजरायल अमेरिका की इस आतंकी कार्रवाई के खिलाफ अपना रोष यूएनओ में दर्ज करवाए व ईरान के साथ अपना दहकों पुराने संबंध को देखते हुए राष्ट्रीय शोक घोषित करें वर्णन जो है कि लुधियाना जामा मस्जिद के बाहर इकट्ठे हुए लोग अयातुल्ला अली खामेनेई जिंदाबाद व इजरायल मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।रोष मार्च निकालते मुस्लिम समुदाय के लोग।रोष मार्च निकाल लगाए मुर्दाबाद के नारेजामा मस्जिद से गुरुद्वारा कलगीधर रोड तक पुतला उठाकर मुस्लिम समुदाय ने मार्च निकाला। उन्होंने इसरायल और अमेरिका मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। रोष मार्च में सैकड़ों की संख्या में लोग थे। रोष में सबसे आगे शाही इमाम उस्मान लुधियानवीं और मुस्तकिम रहे।