भास्कर न्यूज, पुणे । हडपसर के फुरसुंगी इलाके में एक घटना सामने आई है, जहां चोरी का आरोप लगाए जाने से 22 वर्षीय युवक ने चलती ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।मृतक की पहचान अतुल लक्ष्मण अहिरे (22) के रूप में हुई है, जो फुरसुंगी की पापड़े बस्ती का निवासी था। अतुल के भाई द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, अतुल एक निजी संस्थान में कार्यरत था। हाल ही में कुछ आरोपियों ने उस पर चोरी का आरोप लगाया था। आरोप है कि उन्होंने न केवल अतुल को गंदी गालियां दीं, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की।मानसिक तनाव के कारण उठाया खौफनाक कदमपुलिस ने बताया कि सरेआम चोरी का आरोप लगने और मारपीट के कारण अतुल गहरे अवसाद (डिप्रेशन) में था। इसी मानसिक तनाव के चलते उसने 23 फरवरी की आधी रात को पुणे-कोल्हापुर रेल मार्ग पर चलती ट्रेन के सामने छलांग लगा दी।इस मामले में फुरसुंगी पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सहायक पुलिस निरीक्षक नानासाहेब जाधव इस पूरे मामले की गहन जांच कर रहे हैं।