Nagpur News पर्चा लीक प्रकरण की जांच के लिए छह लोगों की एसआईटी गठित की गई है। सदर थाने में दर्ज इस प्रकरण में अभी तक दो निजी ट्यूशन कक्षा के संचालकों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उपायुक्त नित्यानंद झा ने मामले में गंभीर और चौंकाने वाले खुलासे की आशंका जताई है। एसआईटी में सहायक निरीक्षक, एक उपनिरीक्षक और चार पुलिस कर्मचारी शामिल हैं।मामला ऐसे हुआ उजागर : उल्लेखनीय है कि 18 फरवरी को परीक्षा केंद्र सेंट उर्सूला में 12वीं की छात्रा के मोबाइल में वाट्सएप ग्रुप पर केमेस्ट्री और फिजिक्स का प्रश्न-पत्र और सवालों के हल देखे गए थे। पूछताछ के दौरान उसने एक और छात्रा के मोबाइल में वह सामग्री उपलब्ध होने की बात बताई थी। दोनों छात्रा निजी ट्यूशन क्लास की थी। वहां के छात्रों को अच्छे प्रति विद्यार्थी 25 हजार रुपए लेकर पर्चा लीक करने का पता चला था।सदर पुलिस ने मूल एकेडमी के संचालक निशिकांत मूल, उसके साथी फरमान फहीम को मनकापुर से गिरफ्तार किया। दूसरे दिन मोमिनपुरा के एक्सिलेंस एकेडमी के संचालक मुस्तफा खान मुनीर खान और उनके कर्मचारी जुनैद मोहम्मद अब्दुल जावेद को भी िगरफ्तार िकया गया। यह चारों उसी ग्रुप में शामिल थे। मुस्तफा ने प्रश्न पत्र और जुनैद ने प्रश्नों के हल ग्रुप में शेयर िकए थे।