Mahakal Temple: अभिनेता सुनील शेट्टी और मंत्री राकेश सिंह ने किए भगवान महाकाल के दर्शनअभिनेता सुनील शेट्टी और मध्य प्रदेश के मंत्री राकेश सिंह ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।HighLights अभिनेता सुनील शेट्टी और मंत्री राकेश सिंह ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। सुनील अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे थे। इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने आ रहे हैं।उल्लेखनीय है कि इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने आ रहे हैं। इस दौरान महाकाल लोक निहारने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।मीडिया से सुनील शेट्टी ने कही ये बात भगवान महाकाल की भस्मारती में शामिल होने के बाद अभिनेता सुनील शेट्टी ने कुछ मीडियाकर्मियों से कहा कि यहां आकर उन्हें अद्भुत अनुभूति हुई है। उल्लेखनीय है कि सुनील शेट्टी पहली मर्तबा भगवान महाकाल के दर्शन करने आए थे। उन्होंने यहां के इंतजामों की सराहना करते हुए प्रतिवर्ष आने की बात भी कही।