सिणधरी | बगदाराम महाराज समाधि स्थल पर दो दिवसीय संत बगदाराम महाराज की 19वीं बरसी महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम के प्रथम दिन रविवार को रात्रि जागरण का आयोजन होगा। इसमें स्थानीय गायक कलाकारों की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी जाएग. जीनगर समाज के अध्यक्ष खूबाराम चौहान ने बताया कि यह आयोजन मिसराराम, भोमाराम, संत घमंडीराम व लक्ष्मणराम नाडोला चौहान परिवार की स्मृति में किया जा रहा है। महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने, पेयजल, वाहन पार्किंग व प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। आयोजक समस्त नाडोला चौहान परिवार सिणधरी ने श्रद्धालुओं से सपरिवार आकर संत बगदाराम महाराज के दर्शन कर धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ उठाने का आग्रह किया है। दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं ने तैयारियां पूर्ण कर ली है।