बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत जैसे विकासशील देश के लिए MSME (Micro, Small, और Medium Enterprises) का विकास महत्वपूर्ण है। यह सेक्टर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है क्योंकि इस सेक्टर में बड़ी इंडस्ट्री के मुकाबले जॉब्स की संभावनाएं ज्यादा हैं। इससे सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि होती है और औद्योगिक उत्पादन भी बढ़ता है। अगर भारत को तेजी से आगे बढ़ना है, तो इस सेक्टर पर ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए सरकार का लगातार समर्थन चाहिए ताकि बेहतर नीतियां बनाई जा सकें। इस सेक्टर को आगे ले जाने के लिए निवेश के रास्ते खोले जाने चाहिए और इन्हें तकनीकी रूप से मजबूत करना चाहिए।MSME सेक्टर की जितनी मदद होगी, उतना ही यह सेक्टर आगे बढ़ेगा। इसकी चुनौतियों और संभावनाओं पर काम किया जाएगा। Jagran Badlav MSME Conclave जल्द ही आने वाला है। यह एक ऐसा इवेंट है, जहां MSME को हर तरह से प्रोत्साहित किया जाता है। इसकी चुनौतियों जैसे फंड की समस्या, टेक्नोलॉजी एडॉप्शन, और नए मार्केटप्लेस आदि पर चर्चा की जाती है। इसके अलावा, इस सेक्टर की ग्रोथ की संभावनाएं क्या हैं, ऐसे विषयों पर भी ज्ञानवर्धन किया जाता है।